
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जापान के परिवहन मंत्री हिरोमासा नाकानो ने आज मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के सूरत और मुंबई स्थलों का दौरा किया। सूरत एयरपोर्ट पर नाकानो का पारंपरिक गरबा से स्वागत हुआ, जिसमें सांसद, मेयर और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।मंत्रियों ने सूरत में ट्रैक स्लैब बिछाने और जे-स्लैब बैलास्टलेस ट्रैक प्रणाली की प्रगति देखी। वैष्णव ने हाल ही में पहले ट्रैक टर्नआउट की स्थापना का भी निरीक्षण किया था।

दोनों नेताओं ने निर्माण की गति और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।सूरत से मुंबई की यात्रा वंदे भारत एक्सप्रेस से की गई। मुंबई पहुंचकर उन्होंने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स बीकेसी बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण किया। यह स्टेशन 30 मीटर गहराई पर भूमिगत बनाया जा रहा है, जिसमें तीन स्तर होंगे और मेट्रो से कनेक्टिविटी होगी। खुदाई कार्य का 84% पूरा हो चुका है।मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में अब तक 323 किमी वायाडक्ट, 399 किमी पियर और 211 किमी ट्रैक बेड तैयार हो चुका है। 17 नदी पुल, 5 पीएससी और 9 स्टील पुल पूरे हो चुके हैं। गुजरात व महाराष्ट्र के स्टेशनों पर तेजी से काम चल रहा है। यह परियोजना भारत-जापान सहयोग का सशक्त उदाहरण है।


