Homeहमर बिलासपुरसरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 बदमाश प्रवृत्ति के आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों...

सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 बदमाश प्रवृत्ति के आरोपी गिरफ्तार ,असामाजिक तत्वों पर धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई, सभी आरोपी जेल भेजे गए

बिलासपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों और बदमाश प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थाना सरकंडा क्षेत्र से चिन्हित इन सभी आरोपियों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया।गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद इसराईल, अरमान खान, सलमान खान, सहादत्त खान उर्फ छोटू, वैधनाथ यादव, ओमप्रकाश मानिकपुरी उर्फ गब्बर, करण यादव उर्फ केडी, गौकरण साहू उर्फ बोदू और कैलाश साहू शामिल हैं। इनमें से अधिकांश आरोपी अशोक नगर और मुरूम खदान क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि कुछ का मूल निवास प्रयागराज बताया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments