Homeहमर बिलासपुरसामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, मछुआ समाज के कल्याण को समर्पित...

सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, मछुआ समाज के कल्याण को समर्पित है सरकार : मुख्यमंत्री साय राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री शिक्षा से ही संभव है सशक्त समाज का निर्माण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन में कहा कि शिक्षा जीवन का आधार और सामाजिक विकास का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है मेडिकल कॉलेजों से लेकर आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थान स्थापित कर युवाओं को अवसर दिए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि मत्स्य पालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। सरकार ने गंगरेल बांध ठेका प्रथा समाप्त कर किसानों को मत्स्य पालन की अनुमति दी है और हसदेव बांगो जलाशय में ₹37 करोड़ की लागत से प्रदेश का पहला एक्वा पार्क स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी समाज के योगदान की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments