*भाजपा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह कल,संभाग से जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता**कार्यक्रताओं को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री साय दिग्गज नेता भी होंगे शामिल*

भाजपा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह कल,संभाग से जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता
कार्यक्रताओं को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री साय दिग्गज नेता भी होंगे शामिल

बिलासपुर/ भारतीय जनता पार्टी संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कल दोपहर 12 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभाग भर में आए भाजपा के कार्यक्रताओं को सम्मानित करेंगे पुलिस ग्राउंड मैदान में आयोजित इस समारोह को भाजपा के दिग्गज नेताओं का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा दिनाक 08.01.2024 दिन सोमवार की दोपहर आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के प्रभारी श्री ओम माथुर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा बतौर अतिथि शामिल होंगे साथ ही जिले के वरिष्ठ नेता विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह शुशांत शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह डा कृष्णमूर्ति बांधी एवम भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम के तैयारी की लिहाज से भाजपा के जिलाकोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि के निर्देशन पर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई जिसमे जिम्मेदार कार्यक्रताओं को प्रभार का वितरण किया गया इस तारतम्य में श्री गुलशन ऋषि ने बताया कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यक्रताओं ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए अप्रत्याशित परिणाम दिए उन्होंने अपने संकल्प शक्ति के बल पर तत्समय की सत्तारूढ़ भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार को खदेड़ दिया ऐसे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने उनके उत्साह एवं समर्पण पूर्ण भावना को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है अतः कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता दिलाने अलग अलग दायित्वों का वर्गीकरण किया गया है उन्होंने बताया कि समारोह में भाजपा के बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक, सहसंयोजक, भाजपा एवं मोर्चा के मंडल पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्य ,भाजपा, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं निर्वाचित समस्त जनप्रतिनिधि गण भाग लेंगे बैठक में मुख्यरूप से जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि दीपक सिंह मनीष अग्रवाल शैलेंद्र यादव रोहित मिश्रा निखिल केशरवाणी दुर्गेश पांडे प्रणव शर्मा जयश्री चौकसे अनमोल झा रोशन सिंह रिंकू मित्रा श्याम साहू अमित चतुर्वेदी अंकित गुप्ता ऋषभ चतुर्वेदी देवेश खत्री विवेक ताम्रकार महर्षि बाजपेई इंशु गुप्ता यश गौराहा विषजित ताम्रकार नितिन छाबड़ा राहुल अरोरा राजेश आहूजा अमन सोनी चंदना गोस्वामी माया पमनानी किरण सिंह कमला शुक्ला मीना विश्वकर्मा संध्या चौधरी सरिता कामडे सरिता ठाकुर अनु कश्यप नीलू कुलमित्र प्रतिभा गायकवाड सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles