
बिलासपुर निवासी 61 वर्षीय लक्ष्मण, जो मुंह के कैंसर के चौथे स्टेज से पीड़ित थे, सिम्स के दंत चिकित्सा विभाग में इलाज के लिए पहुंचे। लंबे समय तक तंबाकू के सेवन के कारण उनका कैंसर इतनी गंभीर अवस्था तक बढ़ गया था कि गले के लिंफ नोड में सूजन का साइज 7×6 सेमी तक पहुंच गया।दंत चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों ने 7-8 घंटे की जटिल सर्जरी कर कैंसर ग्रसित जबड़े और गर्दन के हिस्से को निकालते हुए खाली जगह पर छाती से मांस का टुकड़ा प्रत्यारोपित किया। सर्जरी को तीन चरणों में किया गया और इसमें विभाग के सभी चिकित्सक, स्टाफ और अन्य सहयोगियों ने मिलकर उत्कृष्ट प्रयास किया।सर्जरी डॉ. भूपेन्द्र कश्यप के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। सिम्स के डीन और चिकित्सा अधीक्षक के समर्थन से दंत चिकित्सा विभाग ने मरीज का जीवन सुरक्षित किया और जटिल कैंसर सर्जरी में कीर्तिमान स्थापित किया। समय-समय पर विभाग ऐसी सफलताओं से अपनी श्रेष्ठता साबित करता रहा है।




