Homeहमर बिलासपुरखाद्य आयोग ने बिलासपुर जिले का सघन दौरा किया राशन दुकानों और...

खाद्य आयोग ने बिलासपुर जिले का सघन दौरा किया राशन दुकानों और छात्रावासों में अव्यवस्था पाई, सुधार के निर्देश

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा और अन्य सदस्यों ने बिलासपुर जिले का सघन दौरा कर स्कूल, छात्रावास, आंगनबाड़ी और उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया। दौरे में प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं की खामियां पाई गईं, आंगनबाड़ी में विद्युत कनेक्शन की समस्या उजागर हुई और मध्यान्ह भोजन में दाल की मात्रा छात्रों के लिए कम पाई गई।

अध्यक्ष ने खाद्य दुकानों में शिकायत कॉल सेंटर के नंबर लिखाने, फोर्टिफाइड चावल के प्रचार-प्रसार और नियमों के अनुसार राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बिल्हा के ग्राम भैसबोड की उचित मूल्य दुकान निलंबित कर दी गई, जबकि शहर के चिंगराजपारा और सरकण्डा स्थित दुकानों और छात्रावासों में व्यवस्थागत सुधार हेतु निर्देश जारी किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments