Homeहमर बिलासपुरकलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं अधिकारियों को दिए त्वरित...

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बिलासपुर,कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने अपनी फरियादें रखीं, जिन पर कलेक्टर ने एक-एक कर सुनवाई की और तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सारधा के सरपंच ने जर्जर उप-स्वास्थ्य केंद्र के स्थान पर नया भवन बनाए जाने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम बैमा निवासी 90 प्रतिशत दिव्यांग लक्ष्मीनारायण ने शौचालय निर्माण के लिए सहायता की मांग की। उन्होंने बताया कि शौचालय नहीं होने से उन्हें बाहर जाना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को तत्काल सहायता की कार्रवाई करने को कहा। बोदरी तहसील के ग्राम पोड़ी निवासी 74 वर्षीय रामसहाय दिवाकर ने वृद्धा पेंशन राशि दिलाने की मांग की। जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लगभग 62 लोगों ने व्यक्तिगत व सामुदायिक हित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments