Homeहमर बिलासपुरसड़क धंसने की घटनाओं से शहरवासी परेशान, निगम ने बनाई मॉनिटरिंग टीम...

सड़क धंसने की घटनाओं से शहरवासी परेशान, निगम ने बनाई मॉनिटरिंग टीम अमृत मिशन के अधूरे कार्यों की पोल खोल रही हैं सड़कों की स्थिति

बारिश का मौसम समाप्त होते ही शहर में सड़कों के धंसने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई क्षेत्रों में सड़क धंसने की घटनाएं सामने आने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला गांधी चौक से दयालबंद मार्ग का है, जहां मधुबन मोड़ के पास मुख्य सड़क धंस गई है। इससे मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को खतरे के बीच सफर करना पड़ रहा है। यही नहीं, देवकीनंदन चौक सहित अन्य मार्गों में भी इसी तरह की स्थिति बन गई है।यह समस्या अमृत मिशन के तहत खोदे गए गड्ढों की सही तरीके से भराई न होने के कारण उत्पन्न हुई है।

परियोजना के कार्य पूर्ण होने के बाद सड़कों की सतह तो बना दी गई, लेकिन नीचे की मिट्टी को मजबूती से नहीं भरा गया, जिससे सड़कें अब धंस रही हैं। स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने अब इस दिशा में पहल की है। निगम प्रशासन ने एक विशेष मॉनिटरिंग टीम गठित की है, जिसमें एक इंजीनियर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम सभी प्रभावित सड़कों का निरीक्षण करेगी और अगर निर्माण कार्य में कोई खामी पाई जाती है तो संबंधित इंजीनियर पर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने यह व्यवस्था पीडब्ल्यूडी और अपने अधीन दोनों तरह की सड़कों के लिए लागू की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments