
केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर 3 से 10 अक्टूबर तक रजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें मनोरोग और नेत्र शिविर, भक्ति और आत्मसुधार कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वाति और संतोष दीदी ने बंदियों को नए जीवन की शुरुआत और ईश्वर से जुड़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में 345 से अधिक बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और जेल अधिकारियों ने आयोजन में भाग लिया, 8 और 9 अक्टूबर को विधिक सहायता, रक्तदान, रंगोली और पेंटिंग कार्यक्रम होंगे।




