
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती है। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। यह दिन आदिवासी समाज की संस्कृति, संघर्ष और गौरव के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने अल्प जीवन में जनजातीय समाज के अधिकार, आत्मसम्मान और आज़ादी के लिए उल्लेखनीय संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।राज्य सरकार ने इस अवसर पर विभिन्न जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और आदर्शों से अवगत कराया जा सके।




