Homeहमर बिलासपुरगर्भवती माताओं को स्वास्थ्य सलाह देने कॉल सेंटर की स्थापना होगी जिला...

गर्भवती माताओं को स्वास्थ्य सलाह देने कॉल सेंटर की स्थापना होगी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए गए निर्देश

बिलासपुर, जिले में गर्भवती माताओं को स्वास्थ्य संबंधी सलाह और सहयोग प्रदान करने के लिए अब कॉल सेंटर की स्थापना की जाएगी। यह कॉल सेंटर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में संचालित होगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षित प्रसव राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला संवेदनशीलता के साथ कार्य करे। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में लापरवाही बरतने वाले बीएमओ और डीपीएम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी महिला गर्भवती होने के बाद अपंजीकृत नहीं रहनी चाहिए, क्योंकि पंजीयन के बाद ही उन्हें टीकाकरण, प्रसव और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल पाता है। कलेक्टर ने स्वस्थ नारी, सुरक्षित परिवार’ अभियान को निरंतर प्रभावी रूप से जारी रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और परिवार के समग्र कल्याण से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए। बैठक में चिन्हित महिलाओं के आगे के उपचार और देखभाल की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रशासन ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इस अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया है, ताकि प्रत्येक गर्भवती महिला तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें। कॉल सेंटर के माध्यम से माताओं को नियमित स्वास्थ्य सलाह, पोषण संबंधी मार्गदर्शन और प्रसव पूर्व सावधानियों की जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments