कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — नाबालिग चोर से ₹1.60 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामदमुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपचारी बालक निरुद्ध

कोटा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर उससे ₹1.60 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।दरअसल, ग्राम पीपरतराई निवासी कनक विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया और घर में छुपाए गए सभी आभूषण निकालकर पुलिस को सौंप दिए।बरामद आभूषणों में सोने का तरकी, मंगलसूत्र, माला, चांदी की पायल, करधन, ताबीज, बिछिया और चाबी गुच्छा शामिल हैं। आरोपी बालक को किशोर न्याय अधिनियम के तहत निरुद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles