
डी.पी. विप्र महाविद्यालय, बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित “ओरिएंटेशन कार्यक्रम” गरिमामय और प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नव-स्वयंसेवकों को सेवा, अनुशासन और समाजसेवा के प्रति जागरूक करना था।

मुख्य अतिथि डॉ. प्रीता लाल, सहायक प्राध्यापक, शासकीय नवीन महाविद्यालय अमलीडीह रायपुरने कहा कि — “राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक शैली है। सच्ची शिक्षा वही है जो समाज के हित में प्रयुक्त हो।”विशेष अतिथि डॉ. नरोतम पुरले और अविनाश सेठी ने NSS की भूमिका को समाज परिवर्तन का आधार बताया।


