छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सुबह मड़वारानी स्टेशन के पास तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप, समय पर ब्रेक लगाने से बची सैकड़ों यात्रियों की जान, रेलवे ने जांच के दिए निर्देश

गुरुवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। बिलासपुर से कोरबा जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस मड़वारानी स्टेशन के पास अचानक तकनीकी खराबी के चलते ट्रैक पर रुक गई। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 6:45 बजे जब ट्रेन स्टेशन के आउटर की ओर बढ़ रही थी, तभी इंजन से अजीब आवाज आने पर चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को रोका। ट्रेन रुकते ही ड्राइवर और तकनीकी दल ने तुरंत जांच शुरू की।

सूत्रों के मुताबिक, इंजन के नीचे लगे हिस्से में अचानक स्पार्किंग और धुआं निकलने की स्थिति बनी थी। यदि चालक ने तुरंत ब्रेक नहीं लगाया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि उसी समय अप ट्रैक से एक अन्य मालगाड़ी आने वाली थी। रेलवे कर्मचारियों की त्वरित कार्यवाही से स्थिति को संभाल लिया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही मड़वारानी स्टेशन मास्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।

तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया, जिसके बाद लगभग डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को पुनः रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों में हल्की दहशत का माहौल रहा, लेकिन सभी सुरक्षित रहे।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर की सतर्कता और समय पर प्रतिक्रिया से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles