
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज परिवर्तन के युग में है जहाँ पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली हमारी पहचान बन रही है, युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं से रोजगार मिल रहा है और जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना सबकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 16 माओवादी कैडर मुख्यधारा में लौटे हैं, जिससे विकास और विश्वास की बयार बस्तर में बह रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में बारूद नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और शांति की नई सुबह है।


