Homeहमर बिलासपुरभाई-भाभी पर महिला से मारपीट और धमकी का आरोप विनोबा नगर में...

भाई-भाभी पर महिला से मारपीट और धमकी का आरोप विनोबा नगर में घर खाली करने को लेकर हुआ विवाद,तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज किया

विनोबा नगर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने भाई और भाभी पर घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना 21 जनवरी 2025 की बताई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट महिला ने आठ अक्टूबर को थाना तारबाहर में दर्ज कराई।शिकायतकर्ता पूर्णिमा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसके भाई विजय कुमार गुप्ता और भाभी पदमा गुप्ता घर में घुस आए और बाल पकड़कर घसीटते हुए उसे पीटा। इस दौरान दोनों ने अशोभनीय गालियां दीं और कहा कि यदि वह जल्द घर खाली नहीं करेगी तो उसकी जान ले लेंगे।पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया है।फिलहाल पुलिस आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments