उसलापुर स्टेशन पर अमृत संवाद,मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों से किया सीधा संवाद

11 अक्टूबर को भारतीय रेलवे की नई पहल अमृत संवाद के तहत मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने उसलापुर स्टेशन पर यात्रियों और आमजनों से सीधा संवाद किया। इस कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, रेलवे कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे पुनर्विकास कार्य, यात्री सुविधाओं में सुधार, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और दिव्यांग सुविधाओं के बारे में सुझाव साझा किए। कई लोगों ने अंडरपास जैसी नई सुविधाओं की मांग की और ट्रेनों की समयबद्धता पर अपनी प्रतिक्रिया दी।डीआरएम राजमल खोईवाल ने कहा कि अमृत संवाद का उद्देश्य जनता की राय और सुझाव सीधे जानना है। यात्रियों से प्राप्त सुझावों में अंडरपास सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और अन्य सुझावों को नीति निर्माण में शामिल किया जाएगा। उनका कहना था कि ये संवाद रेलवे की प्रगति और यात्रियों की सुविधा दोनों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।वरिष्ठ डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम टू-वे कम्युनिकेशन का माध्यम है। फेस्टिवल सीजन में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 100% अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है और उनका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles