Homeहमर बिलासपुरशहीद विनोद चौबे नगर में 25 लाख की लागत से विकास कार्यों...

शहीद विनोद चौबे नगर में 25 लाख की लागत से विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण, विधायक अमर अग्रवाल बोले बिलासपुर में विकास की थमी रफ्तार को फिर से गति देने की कोशिश

वार्ड क्रमांक 32, शहीद विनोद चौबे नगर में रविवार को लगभग 25 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक अमर अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके साथ महापौर पूजा विधानी, सभापति, पार्षदगण तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान वार्ड में सीसी रोड और नाला निर्माण के कार्यों का भूमि पूजन किया गया, वहीं सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी संपन्न हुआ। इस मौके पर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि “बिलासपुर शहर में विकास की जो रफ्तार कुछ समय से थम गई थी, अब उसे पुनः गति देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को मिलकर काम करना होगा ताकि शहर को एक नया स्वरूप दिया जा सके।”विधायक ने आगे कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ प्रतिनिधियों को चुना है, उस पर खरा उतरना सभी का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद ने मुख्य अतिथि से क्षेत्र में एक और सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी, ताकि वार्डवासी अपने सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन सुगमता से कर सकें।इस मौके पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments