Homeहमर बिलासपुरकांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान शुरू महामाया चौक रतनपुर में...

कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान शुरू महामाया चौक रतनपुर में कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट- ब्लॉक कांग्रेस रतनपुर की ओर से सोमवार को ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम रतनपुर के महामाया चौक पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।अभियान का नेतृत्व कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी विजय जांगिड़ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेसजनों ने जनसमर्थन जुटाने और जनता को वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण विजय केशरवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जनता के वोट की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और कांग्रेस सड़क से सदन तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी।इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस रतनपुर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों से हस्ताक्षर करवाए और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments