तनाव मुक्त जीवनशैली पर रेलवे की विशेष कार्यशाला कर्मचारियों को मानसिक संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश

बिलासपुर ज़ोनल मुख्यालय में रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के लिए एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला “तनाव मुक्त जीवनशैली” विषय पर केंद्रित रही, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को कार्य के दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखने और सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायता प्रदान करना था। बुधवारी बाजार स्थित एनईआई में आयोजित इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में वाणिज्य विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने तनाव प्रबंधन, शारीरिक स्वास्थ्य और जीवन में संतुलन बनाए रखने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया है, क्योंकि उनका रोज़मर्रा का कार्य सीधे जनता से जुड़ा होता है। यात्रियों की बढ़ती अपेक्षाएं और रेलवे प्रणाली की उच्च मांग के कारण इन कर्मचारियों पर कार्य का दबाव अधिक रहता है।उन्होंने कहा कि रेलवे के फ्रंटलाइन स्टाफ को कई बार शिकायतों और यात्रियों की मांगों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ठंडे दिमाग से काम करना और यात्रियों को संतुष्ट रखना चुनौतीपूर्ण होता है। इसी दिशा में यह पहल की गई है ताकि कर्मचारी तनावमुक्त होकर बेहतर सेवा दे सकें। रेलवे प्रशासन का मानना है कि खुश और स्वस्थ कर्मचारी ही यात्रियों को बेहतर अनुभव दे सकते हैं। इसीलिए आगे भी इस तरह के प्रशिक्षण और वेलनेस प्रोग्राम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता और मनोबल दोनों में वृद्धि हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles