
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और सेवा पुस्तिका में प्रशंसा अंकित कर सम्मानित किया। इनमें महिलाओं से संबंधित अपराधों में सहायता देने, अपराधियों की धरपकड़ और गांजा तस्करों को पकड़ने में योगदान देने वाले कर्मी शामिल हैं।

साथ ही नवरात्रि पर्व के दौरान नहर में डूबे कार सवारियों की जान बचाने वाले 7 नागरिकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार में फंसे व्यक्ति ने भी धैर्य दिखाकर बचाव में सहयोग किया।


