प्रदेश शारीरिक शिक्षा दक्षता संघ का चुनाव संपन्न,नए पदाधिकारियों से प्रमोशन नीति पर पहल की उम्मीद

प्रदेश शारीरिक शिक्षा दक्षता संघ का चुनाव गुरुवार को त्रिवेणी सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान संघ के सभी पदाधिकारियों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव से पहले आमसभा का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व पदाधिकारियों ने बीते कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सभा में उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और संघ की आगामी कार्ययोजना पर सुझाव दिए। इसके बाद मतदान प्रक्रिया के तहत नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि लंबे समय से उनकी प्रमुख मांग शासन से शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षकों को शिक्षक या व्याख्याता के रूप में प्रमोशन देने की है। उनका कहना है कि वर्षों से यह मांग लंबित है, जबकि वे शिक्षण कार्य में बराबरी की भूमिका निभा रहे हैं। नए पदाधिकारियों से उम्मीद जताई जा रही है कि वे शासन-प्रशासन पर इस मांग को पूरा कराने के लिए दबाव बनाएंगे। संघ का उद्देश्य है कि शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षकों को उनके योगदान के अनुरूप सम्मान और पदोन्नति का लाभ मिल सके, जिससे वे शिक्षा क्षेत्र में और बेहतर योगदान दे सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles