
गुरुवार को नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से कबाड़ कारोबार करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के कई क्षेत्रों में दबिश दी, जहां कबाड़ियों के पास से कटी हुई गाड़ियां, वाहन पार्ट्स और अन्य कबाड़ सामग्री जप्त की गई। इस कार्रवाई से शहर के कबाड़ियों में हड़कंप मच गया।पिछले कई दिनों से नगर निगम को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ कबाड़ी वाहन काटने और उनके पार्ट्स बेचने जैसे अवैध कामों में संलिप्त हैं।

शिकायतों की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई में निगम की अतिक्रमण शाखा ने बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई कबाड़ियों के दुकान और गोदामों को बुलडोजर की मदद से तोड़ दिया गया।अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिन स्थानों पर अवैध रूप से कबाड़ या वाहन पार्ट्स का कारोबार किया जा रहा है, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम अतिक्रमण शाखा ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध रूप से संचालित किसी भी तरह की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस संयुक्त कार्रवाई से नगर निगम ने यह संदेश दिया है कि अब शहर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पूरी तरह से नकेल कसने की तैयारी है।


