
चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुलेशा में सल्लू राजवाड़े के घर में पीएलएफआई संगठन के नाम से कथित नक्सली पर्चे मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पर्चे किसी स्थानीय शरारती नागरिक द्वारा डाले गए हैं या वास्तविक नक्सली गतिविधि से संबंधित हैं। जांच जारी है और किसी भी संदिग्ध स्थिति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


