Homeहमर बिलासपुरसिम्स में एमबीबीएस विद्यार्थियों ने ली कैडैवरिक ओथ मौन गुरु को दी...

सिम्स में एमबीबीएस विद्यार्थियों ने ली कैडैवरिक ओथ मौन गुरु को दी श्रद्धांजलि साथ ही सिम्स टीम ने केंद्रीय विद्यालय में मनाया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस

सिम्स बिलासपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को एनाटॉमी विभाग में कैडैवरिक ओथ दिलाई गई। अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति और विभागाध्यक्ष डॉ. शिक्षा जांगड़े की मौजूदगी में छात्रों ने मानव शरीर को अपना प्रथम गुरु मानकर सम्मान और संवेदनशीलता की शपथ ली।कार्यक्रम में शव दान करने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि दी गई। एनाटॉमी विभाग ने बताया कि शरीर दान समाज के प्रति अमूल्य योगदान है।इसी क्रम में सिम्स के मनोरोग विभाग ने केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस मनाया। डॉ. सुजित नायक और विशेषज्ञों ने तनाव, अवसाद और नशे से बचाव के उपाय बताए। छात्रों ने विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments