चलती कार में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल ने पाया काबू। किसी के हताहत होने की खबर नहीं, आग के कारणों की जांच जारी।

अभनपुर क्षेत्र के नवा रायपुर बालकों अस्पताल के पास सोमवार सुबह एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कार रायपुर की ओर जा रही थी तभी अचानक बोनट से धुआं उठने लगा। चालक ने समझदारी दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोक दिया और कुछ ही क्षणों में वाहन में आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण पास जाना मुश्किल हो रहा था।फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, यह घटना शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी के कारण हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के चलते कुछ समय के लिए नवा रायपुर मार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles