
हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व दीपावली सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने मां लक्ष्मी का स्वागत किया और उनका पूजन कार्यक्रम कर आशीर्वाद प्राप्त किया दीपावली के अवसर पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है।दीपावली के अवसर पर जी न्यूज़ कार्यालय में भी विधिवत लक्ष्मी पूजन किया गया।

इस दौरान कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रवीश कुमार ने मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और कार्यालय की सुख-समृद्धि की कामना की।धार्मिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक अमावस्या के दिन माता लक्ष्मी प्रकट हुई थीं, इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, माता सरस्वती और धन के देवता कुबेर की पूजा का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि दीपावली की रात महालक्ष्मी स्वयं पृथ्वी पर आती हैं और जिन घरों में स्वच्छता, रोशनी और पूजा-पाठ होता है, वहां स्थायी रूप से निवास करती हैं।


