कोटमीसोनार गांव में हुए हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा घटना को दिया अंजाम

जांजगीर चांम्पा जिले के ग्राम कोटमीसोनार मे बालमुकुंद सोनी का अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बीते दरम्यानी रात को किसी धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया है जिसकी सूचना पर मर्ग जांच पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। थाना अकलतरा पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया गया। प्रकरण की जांच/विवेचना दौरान शव का पीएम कराया गया जो शॉर्ट पीएम रिपोर्ट पर मृतक की मृत्यु धारदार चाकूनुमा हथियार से मारकर हत्या होना पाए जाने से घटना स्थल के आसपास लगे सीटीव्ही फुटेज व गवाहो के बयान के आधार पर घटना दिनांक समय को मृतक के घर के पास रोशन दास मानिकपुरी उर्फ पोटरो, सौरभ पाठक, लक्की पाण्डेय उर्फ चन्द्रहास, शिवांस पाण्डेय सभी निवासी कोटमीसोनार तथा शान खान निवासी बिलासपुर व अन्य साथियों सहित कोटमीसोनार में तालाब के पास इकट्ठा हुए और मृतक बालमुकुंद सोनी को बटनदार चाकू से मारकर हत्या कर दिए। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मेमोरेण्डम कथन मे बताये कि पंचायत चुनाव के समय मृतक बालमुकुंद सोनी से विवाद हुआ था जिसमे बालमुकुंद के साथ मारपीट किये थे ।आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बटनदार चाकू, घटना में उपयोग 2 मोटर सायकल को जप्त किया गया है।सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है एवं प्रकरण में शामिल 2 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles