
दुर्ग सूर्या ट्रेजर मॉल में फिल्म देखने आई महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने वाले आरोपियों को सुपेला थाना और स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी आरोपियों ने मारपीट की।पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सुजीत साव ने महिला से छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करने पर उसने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर महिला के पति और बेटे से मारपीट की।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस से भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की और हाथापाई की।घटना में शामिल पांच आरोपी सुजीत साव, सुजीत कुमार, शिवपूजन कुमार, सागर साव और जिगर साव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय कुमार यादव और चौकी प्रभारी गुरुविंदर सिंह संधु सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।


