
सिविल लाइन थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 7 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा और उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। साथ ही कुल 10 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।गिरफ्तार जुआरियों में देवराज यादव, सौरभ सिंह, सतीश साहू, वेदप्रकाश कौशले, अभिषेक एक्का और बल्लू सूर्यवंशी शामिल हैं। वहीं अशांति फैलाने वालों में दीपू यादव, आकाश राव उर्फ टिल्लू, आदित्य सिंगरौल और सिद्धार्थ यादव उर्फ सिबु के खिलाफ कार्रवाई की गई।थाना प्रभारी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में जुआ, अवैध गतिविधियों तथा असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।


