36.8 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

*आशीर्वाद वैली में आवासीय सहकारी समिति चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न।*

आशीर्वाद वैली में आवासीय सहकारी समिति चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न।

नेमेश पांडेय बने निर्विरोध अध्यक्ष तो वहीं प्रकाश साहू बने उपाध्यक्ष।

बिलासपुर हाईकोर्ट रोड स्थित आशीर्वाद वैली के नव पंजीकृत “आशीर्वाद वैली आवासीय सहकारी समिति मर्यादित बोदरी बिलासपुर” में दिनांक 23.12.23 से जारी निर्वाचन प्रक्रिया आज संपन्न हुई।दिनांक 31.12.23 को संचालक मंडल का चुनाव हुआ जिसमें ग्यारह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए।संचालक मंडल में निर्वाचित सदस्य श्रीमती संगीता जेम्स,कमांडर भक्ति मुरारका,श्री मनीष क्षत्रि,श्री पूर्णेंद्र चंद्राकर,श्री नेमेश पांडेय,श्री प्रकाश साहू,श्री परमेश्वर कौशिक,श्री आर.आर भगत,श्री देव सिंह,श्री भगवान दास एवम श्री के.एन अग्रवाल रहे।

आज निर्वाचन की अंतिम प्रक्रिया में संचालक मंडल के ग्यारह सदस्यों में से चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ जिसमें श्री नेमेश पांडेय अध्यक्ष एवं श्री प्रकाश साहू उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।चुनावी प्रक्रिया को कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी श्री एस.आर भगत ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री नेमेश पांडेय ने विश्वास जताया कि कॉलोनीवासियों के विश्वास के अनुरूप कार्य करते हुए संचालक मंडल पूरी ईमानदारी,आपसी सौहार्द और निष्ठा से कॉलोनी के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles