Homeहमर बिलासपुरअटल यूनिवर्सिटी की पूरक परीक्षा अब 3 नवंबर से शुरू,पुनर्मूल्यांकन में देरी...

अटल यूनिवर्सिटी की पूरक परीक्षा अब 3 नवंबर से शुरू,पुनर्मूल्यांकन में देरी के कारण यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई पूरक परीक्षा तिथि

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए और बीएचएससी भाग-दो व तीन के पूरक परीक्षार्थियों के लिए नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। अब पूरक परीक्षाएं 3 नवंबर से शुरू होंगी।पहले यह परीक्षा 13 अक्टूबर से आयोजित की जानी थी, लेकिन पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के परिणाम समय पर जारी नहीं हो पाए थे। साथ ही कॉलेजों और विद्यार्थियों ने दीपावली के बाद परीक्षा आयोजित करने की मांग भी की थी, जिसके बाद विश्वविद्यालय ने नई तिथि तय की है।पूरक परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के साथ 20 अक्टूबर तक रखी गई थी। यह तिथि दो बार बढ़ाई जा चुकी है। पहले 30 सितंबर, फिर 15 अक्टूबर और अंत में 20 अक्टूबर तक।अब जिन छात्रों ने ऑनलाइन फार्म भरा है, उन्हें उसकी हार्डकॉपी, शुल्क रसीद और जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां 24 अक्टूबर तक संबंधित कॉलेज में जमा करनी होंगी। वहीं, कॉलेजों को ये दस्तावेजविश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में 28 अक्टूबर तक भेजने के निर्देश दिए गए हैं।अटल यूनिवर्सिटी के इस फैसले से हजारों छात्रों को राहत मिली है, जिन्हें अब तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments