
सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम करमदा में लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 17 अक्टूबर की रात का है, जब हरिनारायण खूंटे और उनके पिता मालिक राम पर आरोपियों ने पहले बाजार चौक पर, फिर घर में घुसकर हमला किया।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है।पुलिस जांच में सामने आया कि हमला जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद के चलते किया गया था। आरोपी संजय साहू, गोवर्धन उर्फ तोमेश साहू, सूरज साहू और लेखराम साहू, सभी ग्राम करमदा के निवासी हैं। घटना में दोनों पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं। कार्रवाई एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा की गई।


