छत्तीसगढ़ की धमाकेदार मल्टी स्टार छत्तीसगढ़ी फिल्म “तहि बनवे मोर दुल्हनियां”

“तहि बनबे मोर दुल्हनियां”

एन व्ही इंटरटेनमेंट के बेनर तले छत्तीसगढ़ की धमाकेदार मल्टी स्टार छत्तीसगढ़ी फिल्म “तहि बनवे मोर दुल्हनियां” की पूरी टीम के साथ प्रेस क्लब बिलासपुर मे आज 9 जनवरी को प्रेस वार्ता आयोजित किया गया । छत्तीसगढ़ी फिल्म “तहि बनवे मोर दुल्हनियां छत्तीसगढ़ के अधिकतम सिनेमाघर मे एक साथ 19 जनवरी 2024 को प्रदर्शित की जा रही है।

फिल्म की निर्माता एवं निर्देशिका श्रीमती नीरा वर्मा ने बताया कि हमारा पूरा प्रयास था कि हम छत्तीसगढ़ के दर्शक को एक बेहतर तकनीकि और सिनेमैटिक फिल्म का अनुभव दे। जिससे शहर की अर्बन ऑडियंस भी जुड़े और छत्तीसगढ़ी फ़िल्मो की और उन का भी रुझान बढ़े।” तही बनवे मोर दुल्हनियाँ फिल्म ” का पोस्ट प्रोडक्शन का सारा काम प्राइम फोकस मुंबई और बीजीएम जैम४ मुंबई मे हुआ है। फिल्म परिवारीक, एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है। फिल्म के निर्माण में फिल्म के सभी चरणों का बारीकी से ध्यान रखा गया है।

क्रिएटिव प्रोड्यूसर ज्योतिरादित्य वर्मा जी ने बताया कि दर्शकों में छत्तीसगढ़ के बाहर जब छत्तीसगढ़ी फिल्म के संबंध में बात होती है तो अर्बन छत्तीसगढ़ को नही दिखाया जाता एवं छत्तीसगढ़ की सुंदरता को दिखाने में भी कम काम हुआ है। तो हमारा सोच था कि हम ग्रामीण छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को परदे में उतारना एक अच्छी कहानी के साथ। आप को दिखेगा कि छत्तीसगढ़ में भी विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ की सुंदरता आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगी। फिल्म का ग्रेडिंग, बी जी एम, फॉ ली, का विशेष ध्यान रखा है। इन सब की वजह से फिल्म बहुत ही सिनेमेटिक और शानदार नजर आ रही है। मेरा निजी प्रयास रहेगा छत्तीसगढ़ी सिनेमा को अंतर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचा सकू जिससे मेरी उम्र के युवा साथी स्वयं छत्तीसगढ़ी फिल्म से जोड़ सके। जब आप थेटर में देखेंगे तो लो आपको अनुभव होगा। इसलिए आप सभी को मैं आमंत्रित करता हूँ कि आप इस फिल्म को थेटर में जरूर देखे।

फ़िल्म के मुख्य कलाकार एक्शन स्टार दिलेश साहू, सुपर स्तर एक्ट्रेस अनिकृति चौहान, जीत शर्मा, अनिल शर्मा, पुषेन्द्र सिंह, विक्रम राज, उपासना वैष्णव, अंकित सिंह देव, हेमा शुक्ला, अंशुल अवस्थी, संगीता निषाद, बोचकू और पूजा देवांगन हैं।

फ़िल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर आ चुका है एन वी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इस फ़िल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने मिलेगा, साथ ही सुपर स्टार अनीकृति का नया रूप दिखेगा। फिल्म के मुख्य विलेन के रूप में जीत शर्मा को पहली बार ऐसे रोल मे देखा जायेगा।
फिल्म का संगीत बहुत प्यारा और मधुर है जाने माने संगीतकार सुनील सोनी जी, अलका चंद्राकर, तोशान्त कुमार और मोनिका वर्मा है।

प्रोडक्शन हाऊस
ज्योतिरादित्य वर्मा, अमित मण्डल एवं राजेश कुमार
कौशल उपाध्याय एवं अनिरुध सुनील वर्मा
सुशील श्रीवास्तव, अनुपमा मनहर, राजू नागरची
सुनील सोनी तोषान्त कुमार एवं मोनिका वर्मा
हिमान्शु कुमार एवं रोशलिन दास
द ब्ल्यू मेन लेटर्न इफेक्ट
विनय वासनिक एवं बोधिसत्व घोष
ज्योतिरादित्य वर्मा
नीरा वर्मा
संजय लाल
पप्पू सिंग राजपूत
तारिनी डीबे
डीकेश एवं नितिन
प्राइम फोकस
जेम 8
नीरा वर्मा
आनन्द शेट्टी
एन व्ही इंटरटेन्मेंट
निर्माता एवं निर्देशक
सहयोगी (एसोसिएट) निर्देशक
क्रिएटिव निर्माता
सह निर्माता
संपादन
कहानी
डी ओ पी
नृत्य (डांस) निर्देशक
सहायक निर्देशक
संगीत
वेषभूषा
व्ही एफ एक्स
प्रोडक्शन इंचार्ज
प्रोडक्शन हेड, एन व्ही इंटरटेन्मेंट

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles