Homeहमर बिलासपुरजीनस पैलेस में जुआ खेलते 14 गिरफ्तार, 2.17 लाख नकद जब्त नेताओं...

जीनस पैलेस में जुआ खेलते 14 गिरफ्तार, 2.17 लाख नकद जब्त नेताओं से जुड़ाव पर पुलिस ने दबाई फोटो एसएसपी के नाराजगी के बाद अधूरी तस्वीर शेयर कर की गई खानापूर्ति

सिविल लाइन पुलिस ने जीनस पैलेस के प्रथम तल स्थित रूम नंबर 1 में देर रात छापा मारकर 14 जुआरियों को पकड़ लिया, जिनसे 2 लाख 17 हजार नगद बरामद किए गए। मामला अपराध जुआ अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। लेकिन प्रेस विज्ञप्ति जारी करते समय सिविल लाइन पुलिस ने इस बार केवल सूचना देकर आरोपियों की फोटो और वीडियो शेयर नहीं किए, जबकि हर कार्रवाई में फोटो और वीडियो नियमित रूप से साझा किए जाते रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, इस बार गिरफ्तार जुआरियों में कुछ स्थानीय नेताओं से जुड़े नाम होने के चलते पुलिस ने तस्वीरें गोपनीय रखीं। प्रेस विज्ञप्ति को मात्र खानापूर्ति के रूप में जारी किया गया। पुलिस प्रेस ग्रुप में यह मामला चर्चा का विषय बन गया।बाद में एसएसपी रजनेश सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि सभी आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक की जाएं। इसके बाद आनन फानन में फोटो साझा की गयी, लेकिन उसमें कई जुआरियों के चेहरे स्पष्ट नहीं दिखे, कुछ तो फ्रेम से बाहर नजर आए जिससे यह साफ हो गया कि पुलिस ने मामले को छिपाने की कोशिश की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments