
कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने और युवाओं के साथ अनुभव का तालमेल बैठाने के उद्देश्य से संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले में भी जिला अध्यक्ष बनने के इच्छुक युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।कार्यक्रम के दौरान ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी से पहुंचे पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए उनके विचारों और सुझावों को सुना। साथ ही, जिला अध्यक्ष पद के लिए प्राप्त आवेदनों को अब दिल्ली में समीक्षा के लिए भेजा गया है, जहां उच्च स्तर पर मंथन चल रहा है।इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में “वोट कर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था, जिसके तहत बिलासपुर जिले की पांच विधानसभाओं से लगभग 51 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को सौंपे गए हैं। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस ने युवाओं और आम जनता को जोड़ने में सफलता पाई है।बिलासपुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाएगी और जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।


