
तोरवा पुलिस ने दो वर्ष पुराने ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2023 में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में मिला शव हेमू नगर निवासी विनोद महंत का था। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का पाया गया था।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के अवैध संबंध के शक में कृष्णा पाल और मनोज पाल ने मिलकर विनोद की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी थी। शव को लालखदान स्थित रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था ताकि मामला हादसा लगे। वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 27 अक्टूबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


