Homeहमर बिलासपुरबेमेतरा में भीषण सड़क हादसा,नाबालिग ड्राइवर ने मचाई तबाहीपांच वाहनों को रौंदा;...

बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा,नाबालिग ड्राइवर ने मचाई तबाहीपांच वाहनों को रौंदा; एक की मौत, सात घायल

रविवार रात शहर के मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। दुर्ग रोड से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने बेमेतरा के भीड़भरे बाजार में एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में जीवन साहू नामक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल से रायपुर रेफर किया गया है।हादसे के बाद पता चला कि कार चलाने वाला चालक नाबालिग था। इस बात से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही एसपी रामकृष्ण साहू दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments