150 साल पुराने ललितेश्वर महादेव मंदिर का पुनः प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 30 अक्टूबर से, श्रीराम मंदिर बलखंडी बाबा परिसर में तैयारियाँ पूर्ण, श्याम महोत्सव रहेगा आकर्षण का केंद्र

बिलासपुर। श्रीराम मंदिर बलखंडी बाबा परिसर एक बार फिर से भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगने जा रहा है। यहाँ 150 वर्ष पुराने देवाधिदेव भगवान ललितेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार पश्चात पुनः प्राण प्रतिष्ठा एवं नवग्रह विग्रह स्थापना महोत्सव 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भव्य रूप से आयोजित होगा। इस अवसर पर श्याम महोत्सव भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसके लिए मंदिर प्रांगण में तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। श्रीराम बलखंडी बाबा कमेटी के अध्यक्ष मंगतराय अग्रवाल ने बताया कि 150 साल पुराने शिव परिवार मंदिर का जीर्णोद्धार कर उसे नया और भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। पहले यह मंदिर मात्र 4 फीट क्षेत्र में था, अब इसे विस्तार देकर लगभग 1500 वर्गफीट में विकसित किया गया है। मंदिर परिसर में अब कुल छह देवालय हैं, जिनमें राम दरबार, हनुमान मंदिर, जीर्णमाता और शिव परिवार मंदिर प्रमुख हैं।

अग्रवाल ने बताया कि 5 नवंबर को भगवान शंकर और नवग्रहों की प्रतिमाओं की स्थापना एवं अनावरण किया जाएगा। यह समारोह श्रीचक्र महामेरु पीठाधिपति श्री श्री सच्चिदानंद तीर्थ महास्वामी महाराज के सानिध्य में और पं. वीरेश्वर दातार के आचार्यत्व में सम्पन्न होगा। सात दिवसीय इस वैदिक यज्ञ में बनारस से आए 14 वैदिक विद्वान पंडितों द्वारा चारों वेदों का पाठ, रूद्र एवं नवग्रह होम सहित अनेक वैदिक अनुष्ठान किए जाएंगे। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही 15वां श्री श्याम वार्षिक उत्सव भी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होगा। इसमें श्याम पाठ, 1500 निशान यात्रा, भजन संध्या, श्री सवामणी भोग और महाप्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम होंगे। आयोजन समिति के अनुसार मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि बिलासपुर की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles