
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के निवासी भारतीय थल सेना के जवान खोलबहरा यादव को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बीते नौ महीनों से वे शारीरिक कारणों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे, सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार को पूरे सम्मान और भावनाओं के माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।पामगढ़ निवासी खोलबहरा यादव भारतीय थल सेना के जांबाज सिपाही रहे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को जब जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो लोगों की आंखें नम हो गईं।अंतिम संस्कार के दौरान स्थानीय विधायक शेषराज हरवंश, भूतपूर्व सैनिक और हजारों ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।बताया जाता है कि भूतपूर्व सैनिक के. बी. यादव ने 1962 के चीन युद्ध, 1965 के पाकिस्तान युद्ध और 1971 के बांग्लादेश युद्ध में भाग लिया था। बाद में उन्होंने 30 साल तक स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दीं।गांव में पूरे सम्मान के साथ जब अंतिम विदाई दी गई तो हर किसी की आंखें नम थीं, और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।


