दिवाली के बाद फिर से गूंजा कलेक्टर कार्यालय, सैकड़ों लोग पहुंचे अपनी समस्याओं के साथ, टीएल बैठक में शासन की योजनाओं की समीक्षा और अधिकारीयों को दिए निर्देश

बिलासपुर। दिवाली के बाद एक बार फिर कलेक्टर कार्यालय में चहल-पहल दिखाई दी। सैकड़ों की संख्या में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। किसी के पास शासकीय योजनाओं से जुड़ी परेशानी थी, तो कोई धोखाधड़ी या आवाज भूमि, संपत्ति या आवास से संबंधित मुद्दे लेकर आया। कार्यालय परिसर में सुबह से ही आम नागरिकों की लंबी कतारें लगी रहीं। दिवाली के बाद पुनः आयोजित इस जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों ने अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कई लोगों ने शासकीय योजनाओं के दुरुपयोग, जमीन विवाद, पेंशन, राशन कार्ड और आवास योजना में अनियमितताओं जैसी शिकायतें कीं।

कलेक्टर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच एवं निराकरण के निर्देश दिए। इसी के साथ टीएल बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में यह चर्चा हुई कि कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचे और किसी भी स्तर पर कार्यों में देरी न हो। बैठक में जिले के लगभग सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहे और जनता को समय पर लाभ मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत पर त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही हो, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी दिवाली के बाद नई ऊर्जा के साथ शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles