
जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में चौकी नैला प्रभारी सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में ग्राम सिवनी निवासी शहीद रामशंकर पांडेय की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्ष 2007 में शहीद हुए रामशंकर पांडेय की प्रतिमा पर फूलमाला और पुष्प अर्पित कर उनकी वीरता को याद किया गया।श्रद्धांजलि समारोह में ग्राम सिवनी के सरपंच रघुवीर बरेठ, दिले राठौर, विकास मिश्रा, सुरेश यादव सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में नैला चौकी से सहायक उप निरीक्षक शेख सफी उल्लाह, प्रधान आरक्षक रूद्रनारायण कश्यप, राधेश्याम पूर्णा, सतीष राणा और आरक्षक द्वारिका साहू सहित पुलिस बल ने भाग लिया।


