
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज मंथन सभाकक्ष में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित इस सत्र में 4 नवंबर से शुरू होने वाले पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में अधिकारियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया समझाई गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए इसे समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिहीन रूप से तैयार करना सभी की जिम्मेदारी है।


