कोरोना संक्रमण के दौरान अस्त-व्यस्त हुए रेल परिचालन को अब सुगम करने की दिशा में भारतीय रेल पहल कर रहा है जिसमें बिलासपुर सांसद अरुण साव बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी मौजूद रहे !

कोरोना संक्रमण के दौरान अस्त-व्यस्त हुए रेल परिचालन को अब सुगम करने की दिशा में भारतीय रेल पहल कर रहा है यही वजह है लगातार रेल परिचालन को बेहतर करने के अलावा उन सभी सुविधाओं को पुनः प्रारंभ किया जा रहा है जिसे कोरोना संक्रमण के कार्यकाल में बंद कर दिया गया था सीनियर सिटीजन को यात्रा के दौरान छूट प्रदान करने वाली सुविधा हो या फिर खिलाड़ियों को आवाजाही में छूट प्रदान करना हो सभी को रेल प्रशासन ने बंद कर दिया था तो वहीं कम आय वाले छोटे स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज को भी भारतीय रेलवे की द्वारा बंद कर दिया गया था जिसके बाद इसे लेकर जमकर राजनीति भी हुई और रेल यात्रियों ने ट्रेनों के स्टॉपेज को पुनः प्रारंभ करने की मांग रेल प्रशासन से की जिसे देखते हुए पिछले दिनों रेलवे बोर्ड के द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उन सभी छोटे स्टेशनों में वापस ट्रेनों के ठहराव को हरी झंडी दे दी गई जो बंद कर दिए गए थे लिहाजा गुरुवार को गेवरा रोड से अमृतसर तक चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को बिल्हा स्टेशन में पुनः स्टॉपेज दिए जाने को लेकर रेलवे के द्वारा भव्य आयोजन किया गया

जिसमें बिलासपुर सांसद अरुण साव बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी सहित रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे इस दौरान सभी ने बीना स्टेशन पर आयोजित समारोह में इन सुविधाओं को वापस प्रारंभ करने के लिए रेल प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि रेलवे देश की जनता के लिए हैं और जनता को सुविधा मिले यही प्रयास भारतीय रेल का है इसके बाद सभी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे रवाना किया !

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles