Homeहमर बिलासपुरमंगला चौक में टाइल्स दुकान से तिजोरी समेत 5.80 लाख की चोरी...

मंगला चौक में टाइल्स दुकान से तिजोरी समेत 5.80 लाख की चोरी चौराहे के पास गश्त पॉइंट, फिर भी चोरों ने आसानी से उड़ाई रकम

मंगला चौक स्थित टाइल्स दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 5 लाख 80 हजार रुपये नगद और इलेक्ट्रॉनिक तिजोरी ले उड़े। घटना स्थल के ठीक पास पुलिस गश्त पॉइंट होने के बावजूद चोरी की भनक तक नहीं लगी।दुकान संचालक सत्यजीत राहूलकर ने बताया कि 29 अक्टूबर की रात दुकान बंद कर वे घर गए थे। अगले दिन जब दुकान खोली तो भीतर की छत और फॉल्स सीलिंग टूटी मिली तथा तिजोरी गायब थी। चोर प्लास्टिक की सीट फाड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की है।यह छह माह में दूसरी बार है जब इसी इलाके में चोरी हुई है। इससे पहले मई में भी पास की दुकान से नकद रकम और सामान चोरी हो चुका है। लगातार चोरियों के बावजूद पुलिस अब तक किसी आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है, जिससे इलाके के व्यापारियों में नाराजगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments