Homeहमर बिलासपुरअभनपुर में सोशल मीडिया टिप्पणी पर बवाल, सतनामी समाज ने की FIR...

अभनपुर में सोशल मीडिया टिप्पणी पर बवाल, सतनामी समाज ने की FIR की मांग,जुगल किशोर पर आरक्षण को लेकर विवादित पोस्ट का आरोप, थाना घेराव कर सौंपा ज्ञापन

अभनपुर में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। जानकारी के अनुसार तोरला निवासी जुगल किशोर साहू द्वारा आरक्षण को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसके बाद अभनपुर सतनामी समाज के सदस्यों में भारी आक्रोश देखा गया। शुक्रवार को समाज के लोग बड़ी संख्या में अभनपुर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।थाना परिसर में एकत्रित समाजजनों ने थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी समाज में द्वेष फैलाने वाली है और इस पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन में अभनपुर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष, सरपंच संघ अध्यक्ष सहित अनेक सामाजिक और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं होती, तो वे आगे उग्र आंदोलन की राह अपनाएंगे।पुलिस ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच की बात कही है। थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच की जाएगी और नियमों के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में माहौल संवेदनशील बना हुआ है और पुलिस किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments