मुख्यमंत्री ने बाइक चलाकर दिया संदेश,रफ्तार नहीं, जिम्मेदारी बने पहचानरायपुर में 8-9 नवंबर को होगा एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आयोजन

रायपुर में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने जा रही एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैम्पियनशिप 2025 का उत्साह अब बढ़ने लगा है। बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में 8 और 9 नवंबर को होने वाले इस भव्य आयोजन से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुद बाइक चलाकर युवाओं को सेफ ड्राइविंग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है, इसलिए दुपहिया चलाते समय हेलमेट पहनें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि रजत जयंती वर्ष केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि अनुशासन और जिम्मेदारी की नई शुरुआत है।

उन्होंने युवाओं से कहा कि छत्तीसगढ़ का युवा गति से नहीं, संयम और संकल्प से पहचाना जाए।मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह राज्य के युवाओं की ऊर्जा और नवाचार भावना को मंच देगा।छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्जवल दीपक ने बताया कि इस आयोजन की थीम हैरफ्तार बने जुनून, जोखिम नहीं।उन्होंने कहा कि सभी रेसिंग इवेंट विशेष रूप से निर्मित सुरक्षित ट्रैक पर होंगे, ताकि प्रतियोगिता रोमांच के साथ-साथ सुरक्षा का भी संदेश दे। देशभर के शीर्ष राइडर्स की भागीदारी से यह आयोजन छत्तीसगढ़ को मोटर स्पोर्ट्स के राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles