
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर बुधवार को रायपुर स्थित राजभवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह उनका राज्य का पहला दौरा था। राज्य पुलिस बल की टुकड़ी ने पूरे अनुशासन और औपचारिकता के साथ गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और छत्तीसगढ़ की जनता तथा शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों और मानव क्षमता से समृद्ध राज्य है, जहाँ विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रदेश के प्रगति कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग करती रहेगी।उपराष्ट्रपति के इस प्रथम दौरे को छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और प्रेरणा का क्षण बताया जा रहा है। उन्होंने राज्य के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भेंट कर आगे की विकासात्मक योजनाओं पर चर्चा की और कहा कि छत्तीसगढ़ की उन्नति ही देश की समृद्धि का आधार है।


