
सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि राज्य ने 25 सालों में विकास, शांति और जनभागीदारी से नई पहचान बनाई है। उन्होंने नक्सलवाद पर काबू और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए राज्य की सराहना की। समारोह में राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद रहे।


