Homeहमर बिलासपुरकेशकाल नगर में आज पूरा बाजार बंद, जर्जर सड़क को लेकर भड़का...

केशकाल नगर में आज पूरा बाजार बंद, जर्जर सड़क को लेकर भड़का जनाक्रोश, NH-30 की बदहाल सड़क से परेशान जनता ने किया नगर बंद, व्यापारियों का भी मिला समर्थन

केशकाल नगर में आज जनआक्रोश सड़कों पर नजर आया। नेशनल हाईवे-30 की जर्जर स्थिति से परेशान नगरवासियों और व्यापारियों ने आज पूरा नगर बंद रखा। सुबह से ही केशकाल के सभी प्रमुख बाजार, होटल, चाय दुकानें, पान ठेले और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। नगर बंद का व्यापक असर देखने को मिला, जिससे पूरे दिन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।नगरवासियों का कहना है कि लंबे समय से NH-30 की सड़क जर्जर हालत में है, जिसके चलते धूल और गड्ढों से लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। व्यापारियों ने बताया कि धूल के कारण ग्राहकों की संख्या घट गई है और दुकानों का सामान भी खराब हो रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की उदासीनता से लोगों में भारी आक्रोश है।इस सड़क मरम्मत के लिए 8 करोड़ 19 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है, लेकिन अब तक कोई भी ठेकेदार इसमें भाग नहीं ले रहा था। अंततः कल, 7 नवंबर को सुबह 11:30 बजे टेंडर खोला जाएगा। नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस सड़क की मरम्मत कार्य प्रारंभ हो, ताकि उन्हें राहत मिल सके। फिलहाल, नगर बंद के माध्यम से लोगों ने शासन-प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments